गुरुवार, 20 अप्रैल 2023

What is united nation(UN) ? संयुक्त राष्ट्र संघ क्या है?

 Untited Nation(UNO) in Hindi? संयुक्त राष्ट्र संघ  क्या है? 

संयुक्त राष्ट्र एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है,इसका मुख्य उद्देश्य है अंतर्राष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाना , अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा,आर्थिक विकास,सामाजिक प्रगति,मानव अधिकार और विश्व शांति के लिए कार्य कर रहा है।
संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को एक अधिकारपत्र पर 50 देशो के हस्ताक्षर होने के बाद हुई।

संयुक्त राष्ट्र का इतिहास क्या है? History of United Nation आर्गेनाईजेशन(UNO)  in Hindi -

द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद विजेता देशो ने मिलकर संयुक्त राष्ट्र को अंतर्राष्ट्रीय संघर्ष में हस्तक्षेप करने के उद्देश्य से स्थापित किया था। इसके स्थापना के पीछे मुख्य उद्देश्य यही था कि भविष्य में फिर कभी द्वितीय विश्वयुद्ध के जैसे और युद्ध ना हो।

संयुक्त राष्ट्र में कितने देश हैं? Uno 
वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में 195 देश हैं, विश्व के लगभग सारे अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त देश शामिल हैं।
संयुक्त राष्ट्र में सबसे सबसे  बाद में जुड़ा देश है दक्षिण सूडान ,जिसको 11 जुलाई 2011 को सदस्य बनाया गया ।

संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय कहाँ है? 
संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित है।यह मुख्यालय 85 लाख डॉलर में खरीदी गयी भूसंपति पर स्थित है।
इस मुख्यालय के अलावा और अहम संस्थाएं जिनेवा,कोपेनहेगन आदि में भी हैं। 

संयुक्त राष्ट्र ने कितनी भाषाओ को स्वीकृति दी है?
संयुक्त राष्ट्र ने 6 भाषाओ को राजभाषा के तौर पर स्वीकृत किया है। ये भाषाएं है -  अरबी,चीनी,अंग्रेजी, फ्रांसीसी , रूसी और स्पेनी । लेकिन इनमे से सिर्फ दो भाषाओ को संचालन भाषा माना जाता है(अंग्रेजी और फ्रांसीसी)।
स्थापना के समय सिर्फ 4 भाषाओ को स्वीकृति मिली थी (चीनी,अंग्रेजी,फ्रांसीसी,रूसी), 1973 में अरबी और स्पेनी को भी शामिल किया गया।
संयुक्त राष्ट्र अमेरिकी अंग्रेजी जे स्थान पर ब्रिटिश अंग्रेजी का प्रयोग करता है।

संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी भाषा -
संयुक्त राष्ट्र में किसी भाषा को अधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दिये जाने के लिए कोई विशिष्ट मापदंड नही है। किसी भी भाषा को अधिकारिक भाषा के रूप में शामिल किये जाने की  प्रक्रिया में संयुक्त राष्ट्र महासभा में साधारण बहुमत द्वारा एक संकल्प को स्वीकार करना और संयुक्त राष्ट्र की कुल सदस्यता के दो तिहाई बहुमत द्वारा उसे अंतिम रूप से पारित करना होता है।
भारत बहुत लम्बे समय से प्रयास कर रहा है कि हिन्दी  भाषा को संयुक्त राष्ट्र की अधिकारिक भाषाओ में शामिल किया जाये। भारत का यह दावा इस आधार पर है कि हिन्दी ,विश्व में बोली जाने वाली दूसरी सबसे बड़ी भाषा है और पूरे विश्व में स्थापित हो रही है।

संयुक्त राष्ट्र के कितने घटक(अंग) है?
संयुक्त राष्ट्र के मुख्य अंग हैं-
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा
  • सुरक्षा परिषद
  • संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद
  • संयुक्त राष्ट्र न्याय परिषद
  • अंतर्राष्ट्रीय न्यायलय 
  • संयुक्त राष्ट्र सचिवालय
इन सभी 6 अंगों कि स्थापना 1945 में संयुक्त राष्ट्र + की  स्थापना के समय की गयी थी।

संयुक्त राष्ट्र क्यों बनाया गया था?
संयुक्त राष्ट्र की स्थापना द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाये रखने और आर्थिक,सामाजिक और मानवीय समस्याओ पर राष्ट्रो के बिच सहयोग प्राप्त करने के प्रयास में की गयी थी।

संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख कौन है?
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियों  गुटेरेस हैं,ये संयुक्त राष्ट्र के 9वे महासचिव हैं,जिन्होंने 1जनवरी 2017 को कार्यभार संभाला ।

संयुक्त राष्ट्र के संस्थापक कौन हैं?
1942 में , राष्ट्रपति रुजवेल्ट,प्रधानमंत्री चर्चिल, USSR के मैक्सिम लिद्विनोव और चीन के टीवी सूंग ने एक छोटे दस्तावेज पर हस्ताक्षर किये , जिसे बाद में संयुक्त राष्ट्र घोषणा के रूप में जाना जाने लगा।

संयुक्त राष्ट्र के स्थायी सदस्य कौन से देश हैं?
संयुक्त राष्ट्र के 5 स्थायी सदस्य हैं- संयुक्त राज्य अमेरिका,रूस,फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम  ।

वीटो पावर क्या है?
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो पावर सिर्फ पांच स्थायी सदस्यों के पास है। वीटो पावर स्थायी सदस्यों को सुरक्षा परिषद के किसी भी प्रस्ताव को अस्वीकार करने का अधिकार देता  है।

वीटो पावर को लेकर अक्सर मतभेद होता रहता है।लेकिन यहाँ सुधार भी नही हो सकता,क्योंकि संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 108 व 109 के तहत पाँच स्थायी सदस्यों को चार्टर में किसी भी संसोधन पर वीटो पावर दिया. गया है, मतलब कि वीटो पावर में कोई संशोधन करना भी है तो पाँचो स्थायी सदस्यों की अनुमति लेनी होगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SCO क्या है? SCO in Hindi

SCO  ka Kya  Hai?  SCO ka full form Kya h?  SCO (Shanghai Cooperation Organization) की स्थापना साल 1996 में 'शंघाई फाइव'...