राहुल गाँधी ने क्या बयान दिया था? राहुल गाँधी पर क्यों केस हुआ?
दरअसल राहुल गाँधी का" मोदी" सरनेम से जुड़ा एक बयान उनकी गले की हड्डी बन गया ।यह मामला अदालत में पहुँच गयी और अदालत ने राहुल गाँधी को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाया है।
सूरत की जिला अदालत ने राहुल गाँधी को मानहानि के केस में सजा सुनाई है।
राहुल गाँधी ने मोदी सरनेम को लेकर क्या कहा था?
काफी लोगो के मन में यह सवाल है कि आखिर राहुल गाँधी ने मोदी सरनेम को लेकर ऐसा क्या कहा था कि आज उनको कोर्ट से सजा भुगतना पड़ा ? आपको इस मामले की विस्तार से जानकारी देते हैं।
आपको बता दे कि इस मामले में राहुल गाँधी के खिलाफ भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पुरनेश मोदी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस इस मामले में अक्टूबर 2021 में भारतीय दंड सहिता की धारा 499 और 500 के तहत केस दर्ज किया था।
शिकायतकर्ता ने कहा था कि राहुल गाँधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान जो बाते कही हैं उससे पूरे मोदी समुदाय की छवि खराब हुई है।
कब राहुल गाँधी ने मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था?
साल 2019 में राहुल गाँधी एक रैली को कर्नाटक में सम्बोधित कर रहे थे। इस रैली में राहुल गाँधी ने कहा था कि हमारे देश में सभी चोरो का सरनेम मोदी ही क्यों है ।
13 अप्रेल 2019 को राहुल का यह बयान ही आज उनके लिए मुशीबत बन गया ।
क्या होता है मानहानि ?
ज़ब कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति या समुदाय के खिलाफ कुछ ऐसा बोलता है ,लिखता है या आरोप लगाता है,जिससे उस व्यक्ति या समुदाय को नुकसान पहुँचता है या बदनामी होती है तब इसके खिलाफ दर्ज मामला मानहानि के दायरे में आता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें