रविवार, 19 मार्च 2023

ऑस्कर अवार्ड क्या है? What is oscar award in hindi

ऑस्कर अवार्ड क्या है? what is Oscar award in Hindi -

ऑस्कर अवार्ड विश्व फिल्म एवं सिनेमा जगत का सबसे प्रतिष्ठित और बड़ा अवार्ड है जो हर साल अलग - अलग कैटेगरी में विजेता फिल्मो को दिया जाता है ।

ऑस्कर अवार्ड को अकेडमक अवार्ड भी कहा जाता है।यह अवार्ड अकेडमिक ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट एवं साइंस (AMPAS)  द्वारा दिया जाता है। यह पुरस्कार समारोह हर साल आयोजित किया जाता है।इसमे सैकड़ो फिल्मो का नामांकन किया जाता है लेकिन पुरस्कार केवल कुछ चुनिंदा और बेहतरीन फिल्मो को ही दिया जाता है ।

ऑस्कर अवार्ड का इतिहास(History of Oscar award in Hindi) 

ऑस्कर अवार्ड की शुरुआत 16 मई 1929 को हुई थी। इसका आयोजन करने वाली अकेडमिक ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट एवं साइंस की स्थापना 1927 में हुई थी।

पहली बार ऑस्कर पुरस्कार का आयोजन 16 मई 1929 को हॉलीवुड रुजवेल्ट होटल में हुआ था। हालांकि यह आयोजन सार्वजनिक नही था।बल्कि एक प्राइवेट डिनर पार्टी के तरह था। इस आयोजन में कुल 270 लोग शामिल थे।
इस. समारोह की खास बात यह थी कि इसके आयोजन के 3 महीने पहले ही सभी विजेताओं का नाम घोषित कर दिया गया था।

पहली बार 1929 में ज़ब ऑस्कर अवार्ड का आयोजन हुआ तब इसमे केवल 12 कैटेगरी शामिल थी। इस अवार्ड को देने का सबसे प्रमुख उद्देश्य मोशन पिक्चर आर्ट एवं साइंस के कलाकारों को सम्मान प्रदान करना था।हालांकि पहली बार आयोजन में मीडिया प्रभावी नही थी लेकिन ज़ब दूसरी बार आयोजन हुआ तो मीडिया के लिए यह प्रमुख आकर्षण का केंद्र बन गया।

1930 में ज़ब दूसरी बार ऑस्कर अवार्ड का आयोजन किया गया तो इसका सीधा प्रसारण रेडियो द्वारा लोगो तक पहुँचाया गया। 1953 में पहली बार ऑस्कर अवार्ड का प्रसारण सीधा टेलीविज़न पर किया गया।
आज ऑस्कर अवार्ड कुल 24 कैटेगरी में दिया जाता है।

ऑस्कर अवार्ड विजेता प्रथम भारतीय(First Indian Oscar Award Winner) 

शुरुआत में ऑस्कर अवार्ड में केवल हॉलीवुड फिल्मो और अभिनेताओं का दबदबा था लेकिन अब भारतीय फिल्मे भी ऑस्कर अवार्ड  में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।
सर्वपथम ऑस्कर अवार्ड जीतने वाली का नाम भानु अथैया  है । इन्होने बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर की श्रेणी में ऑस्कर अवार्ड जिता था।

साल 1983 में फिल्म गाँधी के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइनिंग कैटेगरी में भानु अथैया  को ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

ऑस्कर अवार्ड जीतने वाले भारतीय -

हालांकि शुरुआत में केवल हॉलीवुड फिल्मो को ही ज्यादातर ऑस्कर अवार्ड दिये जाते थे । फ़िरभी ऑस्कर अवार्ड 2023 तक आठ भारतीय लोगो ने ऑस्कर अवार्ड जीता है।

भानु अथैया - 
1983 में ऑस्कर अवार्ड जीतने वाली प्रथम भारतीय। फिल्म गाँधी के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर की श्रेणी में अवार्ड जीता था।

सत्यजीत रे-
महान भारतीय फिल्म्मेकर  सत्यजीत रे ऑस्कर अवार्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय थे,जिन्हे साल 1992 में ऑनरेरी लाइफटाइम अचीवमेंट की कैटेगरी में ऑस्कर अवार्ड दिया गया था।

रेसुल पोकुट्टी-
यह ऑस्कर अवार्ड जीतने वाले तीसरे भारतीय हैं। 2009 में फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के लिए best sound mixing कैटेगरी में ऑस्कर अवार्ड जीता था।

ए आर  रहमान- 
भारत की और से चौथे ऑस्कर अवार्ड विजेता संगीतकार ए आर रहमान हैं। साल 2009 में फिल्म स्लमडॉग  मिलेनियर के लिए best original song कैटेगरी में ऑस्कर अवार्ड जीता था।

आप को बता दे कि ए आर रहमान को दो बार ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इन्हे दूसरा ऑस्कर अवार्ड स्लमडॉग  मिलेनियर में जय हो गाने के best original स्कोर कैटेगरी में मिला था।

गुलज़ार- 
साल 2009 में भारत के प्रसिद्ध शायर और लेखक गुलज़ार साहब को स्लमडॉग  मिलेनियर ने जय हो गाने की लिरिक्स के लिए ऑस्कर अवार्ड दिया गया था।

इस तरह फिल्म स्लमडॉग  मिलेनियर ने कुल 3 ऑस्कर अवार्ड जीते थे।

ऑस्कर अवार्ड 2023 के भारतीय विजेता-

ऑस्कर अवार्ड के 95वे आयोजन 2023 में भारत को दो ऑस्कर अवार्ड मिले हैं।
भारतीय फिल्म निर्माता S S राजमौली की फिल्म RRR के गाने नाटू -नाटू के लिए एम एम किरवानी को best original song कैटेगरी में ऑस्कर अवार्ड मिला तो वाही दूसरी ओर भारतीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म एलीफैंट व्हिस्पर्स के लिए कार्तिकी गोंसोल्वे को best short subject कैटेगरी में ऑस्कर अवार्ड दिया गया ।

 दोस्तों इस लेख के माध्यम से मैने आपको ऑस्कर अवार्ड के बारे में जानकारी देने की कोसिस की है ।उम्मीद है आपको यह अच्छा लगा होगा ।

FAQ 

Q. ऑस्कर अवार्ड किस क्षेत्र में दिया जाता है?
Ans - यह सिनेमा जगत में दिया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड है ।
Q. ऑस्कर अवार्ड कब से दिया जाता है? 
Ans -16 मई 1929
Q.  ऑस्कर अवार्ड जीतने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?
Ans -भानु अथैया 
Q. सबसे अधिक ऑस्कर अवार्ड जीतने वाली फिल्म कौन है? 
Ans-1959 में बेन-हूर तथा 1997 में टाइटेनिक ने सबसे अधिक 11 अवार्ड जीते थे।
Q. सबसे पहला ऑस्कर अवार्ड किसने जीता था?
Ans- एमील जेनिंग को बेस्ट एक्टर और जैनेट गयनोर को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए दिया गया था।


 
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SCO क्या है? SCO in Hindi

SCO  ka Kya  Hai?  SCO ka full form Kya h?  SCO (Shanghai Cooperation Organization) की स्थापना साल 1996 में 'शंघाई फाइव'...